BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में गौ-धर्म-रक्षा पर हुई चर्चा:संगठन विस्तार पर...

हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में गौ-धर्म-रक्षा पर हुई चर्चा:संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई, कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाया गया

0
2


बस्ती के सिकंदरपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 1 बजे हिंदू युवा वाहिनी की परशुरामपुर ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा और मठ-मंदिरों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बैठक के आखिर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनय सिंह ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ के संकल्पों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करे। उन्होंने बताया कि गौ-रक्षा, धर्म-रक्षा और मठ-मंदिरों की सुरक्षा सिर्फ संगठन की नहीं, बल्कि समाज से जुड़े हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। विनय सिंह ने यह भी कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए साल 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को फिर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसके लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। संगठन की कार्ययोजना पर हुई चर्चा विशिष्ट अतिथि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल और विजय द्विवेदी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन और समाज के हित में डटकर काम करें। उन्होंने साफ किया कि हिंदू बहन-बेटियों के मान-सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष साहब पाठक ने की और संचालन विनोद गुप्ता ने किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, अजय कन्नौजिया, शनि कुमार, सौरभ गुप्ता, विजय गुप्ता, अमन कन्नौजिया, रोशन लाल, प्रेम कुमार, सुमित गुप्ता, रामअवतार, विनय विश्वकर्मा, अंकित शर्मा, लकी कुमार, राहुल सोनकर, जगदीश चौधरी और रवि साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here