BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अमोढ़ा क्षेत्र के चंदहा गांव के शिवमेंद्र सिंह बने लेफ्टिनेंट:रिटायर्ड सूबेदार मेजर...

अमोढ़ा क्षेत्र के चंदहा गांव के शिवमेंद्र सिंह बने लेफ्टिनेंट:रिटायर्ड सूबेदार मेजर के बेटे ने चेन्नई OTA से पूरी की ट्रेनिंग, 16 गढ़वाल राइफल्स से जुड़े

0
2


बस्ती के अमोढ़ा क्षेत्र के चंदहा गांव (पोस्ट जैतापुर) के रहने वाले शिवमेंद्र सिंह लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी (ओटीए) में पासिंग आउट परेड पूरी की। शिवमेंद्र रिटायर्ड सूबेदार मेजर सूर्य प्रताप सिंह के बेटे हैं। शिवमेंद्र ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कक्षा 1 से 10 तक आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अवध इंटरनेशनल स्कूल फैजाबाद से इंटरमीडिएट और अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से ग्रेजुएशन किया। घर पर रहकर लाइब्रेरी में कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। उनका चयन यूपीएससी सीडीई परीक्षा के जरिए लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ था। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी (ओटीए) में उन्होंने कड़ा प्रशिक्षण लिया। पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने के बाद शिवमेंद्र ने देश सेवा का संकल्प लिया है। उन्हें 16 गढ़वाल राइफल्स बटालियन में शामिल किया गया है। शिवमेंद्र अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में शामिल हुई है। उनकी मां शकुंतला देवी ने इसे परिवार के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके बेटे ने पिता की तरह देश की सेवा करने का रास्ता चुना है। शिवमेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने पर विजय प्रताप सिंह, रोहन सिंह, अजय कुमार सिंह, तेज प्रताप सिंह और भानु प्रताप सिंह सहित अन्य परिजनों ने भी खुशी जताई। गांव आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here