बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर गांव में ब्याज के पैसों की वसूली को लेकर एक युवक से मारपीट की घटना सामने आई है। सजनाखोर निवासी पवन कुमार पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। यह घटना शुभम भोजनालय के पास हुई, जहां आरोपियों ने पवन को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने पवन को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में पवन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि यह मारपीट ब्याज के पैसों की वसूली को लेकर हुई। आरोपियों ने किसी दूसरे के बकाया पैसों को वसूलने के लिए उसे निशाना बनाया। जब पवन ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में रामकुमार चौहान, सूरजप्रकाश और सूरत चौहान पर मारपीट और वसूली के आरोप लगे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने लालगंज पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP Home Guard PET 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता...
UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को लेकर बड़ी...






































