BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के गंधरिया फैज गांव में सड़कें टूटकर जर्जर:भूतपूर्व प्रधान के घर...

बस्ती के गंधरिया फैज गांव में सड़कें टूटकर जर्जर:भूतपूर्व प्रधान के घर से अंदर तक रास्ता खराब, लोगों को आने-जाने में परेशानी

0
2

बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत गंधरिया फैज के डिहवा पुरवा में सड़कें जर्जर हो गई हैं। भूतपूर्व प्रधान तफसीर अहमद के घर से गांव के अंदर तक लगी खड़ंजे की सड़क टूट गई है। सड़क खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद कैफ, मोहम्मद समीम, सोनू कुमार, मोहम्मद लतीफ और मोहम्मद खान ने बताया कि दिन हो या रात, साइकिल, मोटरसाइकिल या पैदल आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। खासकर बरसात के मौसम में यह दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। खराब सड़कों के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी हो रही है।