BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अवनीश अंबेडकर ने रविदास मंदिर में लगवाए महापुरुषों के चित्र:बस्ती के तरेता...

अवनीश अंबेडकर ने रविदास मंदिर में लगवाए महापुरुषों के चित्र:बस्ती के तरेता गांव में जन्मदिन पर बुद्ध, अंबेडकर, कांशीराम और रविदास जी के टाइल्स लगाए।

0
2

बस्ती के साउघाट स्थित तरेता गांव में रविदास मंदिर का निर्माण हो रहा है। यहां दीवार पर प्लास्टर होने के बाद भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवनीश अंबेडकर ने महापुरुषों के चित्र लगवाए। अवनीश अंबेडकर ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह पहल की। उन्होंने भगवान तथागत गौतम बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और रविदास जी के टाइल्स वाले चित्र मंदिर की दीवारों पर लगवाए। इस अवसर पर अवनीश अंबेडकर ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने जन्मदिन पर महापुरुषों के नाम पर समाज के लिए कुछ काम करें, तो समाज बहुत आगे बढ़ सकता है। इस दौरान रामू जी, डॉ. अशोक जी, गुलशन कुमार, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र और नीरज गौतम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।