जमुनहा, श्रावस्ती। विकासखंड जमुनहा की ग्राम सभा महादेवा के नासिरगंज क्षेत्र में आने वाले काला गांव की सड़क बहुत खराब है। गांव की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, कीचड़ और पानी भरा होने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इस समस्या से बहुत परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आजादी के बाद गांव में करीब 15-20 साल पहले सिर्फ एक बार खड़ंजा लगाया गया था। इसके बाद सड़क की मरम्मत या उसे बेहतर बनाने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पूरे गांव में न तो सड़क की ठीक व्यवस्था है और न ही पानी निकलने के लिए पर्याप्त नालियां हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने और कीचड़ से हालात और खराब हो जाते हैं। स्कूल जाते बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। वहीं, दोपहिया वाहन भी फिसलते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की खराब सड़क सिर्फ आने-जाने की समस्या नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी रुकावट बन गई है। स्थानीय निवासी रशीद, लाल जी, पंडित महराज, करीम, उस्मान, समद, सुरेश और श्याम लाल ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क बनाने, पानी निकलने के लिए नाली बनवाने और जरूरी सुविधाएं ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क और पानी निकलने की पक्की व्यवस्था चाहिए।
आरक्षण खत्म करने की बहस के बीच आठवले का बयान, बोले-...
रायपुर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले अपने विभागीय प्रवास के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। अपने दौरे के दौरान वे रायपुर और...






































