BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शिकारी चौड़ा में जर्जर समिति भवन की छत गिरी:हादसा टला, धान-गेहूं खरीद...

शिकारी चौड़ा में जर्जर समिति भवन की छत गिरी:हादसा टला, धान-गेहूं खरीद केंद्र निजी दुकान में लगता है

0
6

श्रावस्ती जनपद की जमुनहा तहसील से कुछ ही दूरी पर शिकारी चौड़ा का साधन सहकारी समिति भवन साल 1996 में बना था। यह भवन अब बहुत खराब हालत में है। लगातार बारिश के कारण इसके एक कमरे की छत टूटकर गिर गई। शिकारी चौड़ा साधन सहकारी समिति को हर साल धान-गेहूं खरीद केंद्र बनाया जाता है। लेकिन, भवन की खराब हालत के कारण खरीद निजी दुकान में करनी पड़ती है। खाद भी निजी दुकानों में रखकर बेचते हैं। शिकारी चौड़ा गांव बाढ़ प्रभावित इलाका है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नया भवन नहीं बनेगा, यह समस्या बनी रहेगी।