बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा गांव के पिपरी टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक बिजली का तार जमीन से सट गया है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों शो यादव और अजय सिंह ने बताया कि यह तार महीनों से जमीन पर लटका हुआ है। तार में करंट भी रहता है। खेत के बीचों-बीच लटका यह तार कभी भी बड़ा हादसा कर सकता है। किसानों और राहगीरों को खेत में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। लेकिन, विभाग ने आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। विभाग की इस लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द तार को ठीक कराने की मांग की है।
उल्लेहवा गांव की सड़कें जर्जर, चलना मुश्किल:कई साल पहले बनी ईंटों...
जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा की ग्राम पंचायत उल्लेहवा गांव में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि...





































