बस्ती जिले की रूपगढ़ ग्राम पंचायत में कचरा प्रबंधन और सड़कों पर पानी जमा होना एक बड़ी समस्या बन गया है। यहां खुले में कचरा फेंका जा रहा है, जिसका सीधा असर साफ-सफाई, सेहत और पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को इस समस्या के कारण काफी परेशानी हो रही है। हर दिन सैकड़ों बच्चे और बाजार आने-जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं, जहां कचरा फैला रहता है। स्थानीय निवासी शिव कुमार, हासिम, अरुण, राम लोट, विकास और अभिषेक ने बताया कि इस जगह पर सालों से कचरा फेंका जा रहा है। उनके मुताबिक, इस गंभीर समस्या को सुलझाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मामले पर विक्रमजोत के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और नियमों के हिसाब से जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेहवा गांव की सड़कें जर्जर, चलना मुश्किल:कई साल पहले बनी ईंटों...
जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा की ग्राम पंचायत उल्लेहवा गांव में सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि...





































