बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा ने 29 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर में फंदे से लटककर जान दी थी। घटना के करीब 72 दिन बाद 9 सितंबर 2026 को शाम 6:52 बजे कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। छात्रा के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी बस्ती के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। जगीशपुर निवासी आदर्श कुमार और उसके साथी छात्रा से बातचीत करते थे। आरोप है कि आदर्श छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाता था और उसे अक्सर घुमाने ले जाता था। पिता के अनुसार, आरोपित छात्रा को अज्ञात और एकांत स्थानों पर ले जाकर मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाता था। आरोप है कि इन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल किया जाता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने 29 जून को दोपहर करीब 2 बजे घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों के यहां भी शिकायत की। पुलिस ने आदर्श कुमार समेत गोलू, विपिन, पंकज और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
श्रावस्ती के निरहा गांव में तालाब से दुर्गंध और मच्छर:सोनवा थाना...
श्रावस्ती जिले के निरहा ग्राम सभा में सड़क किनारे घरों के सामने एक तालाब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोनवा थाना...








































