मिठौरा ब्लॉक के सोहगौरा ग्राम पंचायत के एक टोले में नाली और सड़क की समस्या से ग्रामीण बहुत परेशान हैं। यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है और सड़कें भी कच्ची हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी के लिए घरों तक पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन घरों से निकलने वाले गंदे पानी को निकालने के लिए कोई नाली नहीं है। इसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता है। गांव की सड़कें आज भी कच्ची हैं। बरसात के दिनों में हालत और खराब हो जाती है। कीचड़ और पानी भरने से लोगों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। ग्रामवासी शिवकुमारी, राजकिशोर, उधो, माधव, अमोला, भानमती और चंद्रावती ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और ग्राम प्रधान को इस समस्या के बारे में बताया है। लेकिन आश्वासन देते हुए लगभग पांच साल बीत गए, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ महिलाएं तो गड्ढा खोदकर अपने घरों का पानी उसमें गिराती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
काटकुइया गांव में सड़क की हालत बदहाल:स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों...
श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के काटकुइया गांव में सड़क की हालत खराब है। गांव की मुख्य सड़क कई जगह से टूट गई है।...








































