BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से...

श्रावस्ती में रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लगाई मदद की गुहार, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही दिक्कत

0
0

श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक की कोडारी दीगर रामपुर कटेल ग्राम पंचायत के बेली पुरवा में एक सड़क पूरी तरह खराब हो गई है। बुधराम के घर से बड़गांव पासवान के घर तक की यह सड़क खराब होने से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। इस रास्ते पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण काली प्रसाद, किशोर कुमार और बजरंगी निषाद समेत कई लोगों ने ग्राम प्रधान इनामदार उर्फ तालिब अली को खराब रास्ते के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि बरसात के समय में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान इनामदार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वह उनकी परेशानी समझते हैं और जल्द से जल्द इस रास्ते को ठीक करवा देंगे। उन्होंने ग्रामीणों से इसके लिए परेशान न होने को कहा है।