BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश राजाराम सिंह स्कूल के मैदान में भरा बारिश का पानी:निकासी का रास्ता...

राजाराम सिंह स्कूल के मैदान में भरा बारिश का पानी:निकासी का रास्ता नहीं, बच्चों को खेलने में परेशानी; स्थानीय लोगों ने की मांग

0
3


विशेश्वरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत राजपुर ग्रांट के गंगोल बाजार में स्थित राजाराम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्रांगण बारिश के पानी से लबालब हो गया है। स्कूल के मैदान में पानी भर गया है, जिससे बच्चों के खेलने की जगह डूब गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश के कारण एक घंटे के भीतर ही पूरा मैदान पानी से भर गया। स्थानीय निवासी अनूप जायसवाल, शुभम जायसवाल, रविंद्र, सोनू और पंकज ने बताया कि एक से दो घंटे की बारिश में ही पूरा स्कूल परिसर पानी में डूब गया। आसपास के सभी गड्ढे भी भर गए हैं। इससे छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है, वे स्कूल परिसर में खेल नहीं पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चों को होने वाली समस्या दूर हो सके।