लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्राम सभा कला में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। यहां बनाया जा रहा कूड़ा घर अधूरा पड़ा है। इसके आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। देखभाल और नियमित सफाई न होने से कूड़ा घर का परिसर झाड़ियों से घिर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए जा रहे इस जगह का निर्माण पूरा होना चाहिए। इससे गांव में जगह-जगह कूड़ा जमा होने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। लंबे समय से अधूरा पड़ा यह निर्माण सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कूड़ा घर का निर्माण पूरा कराने, परिसर की साफ-सफाई कराने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने को कहा है। इस बारे में ग्राम विकास अधिकारी पवन गुप्ता और कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप ने बताया कि उन्हें अब इसकी जानकारी मिल गई है और इसे जल्द ही साफ करा दिया जाएगा।
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मीपुर में अधूरा कूड़ा घर झाड़ियों में बदला:ग्रामीणों में नाराजगी, अधिकारियों ने...
काटकुइया गांव में सड़क की हालत बदहाल:स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों...
श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के काटकुइया गांव में सड़क की हालत खराब है। गांव की मुख्य सड़क कई जगह से टूट गई है।...








































