BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में नाली की सफाई नहीं हो रही:महू रनिया में पानी रुकने...

श्रावस्ती में नाली की सफाई नहीं हो रही:महू रनिया में पानी रुकने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

0
3
श्रावस्ती में नाली की सफाई नहीं हो रही:महू रनिया में पानी रुकने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड की न्याय पंचायत कोलाभार के ग्राम पंचायत कोडारी दीगर रामपुर कटेल में नाली की सफाई नहीं हो रही है। सहज राम के घर से भोलानाथ विश्वकर्मा के घर तक की नाली पूरी तरह से जाम है। इससे स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं। संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार और प्रभु नाथ पांडे सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तालिब अली को इस समस्या के बारे में बताया। ग्राम प्रधान तालिब अली ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सफाई कर्मियों की टीम को बुलाकर पूरे गांव की नाली साफ करवाई जाएगी। इससे किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा और नाली में गंदगी नहीं रहेगी।