श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 6 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कानीबोझी चौराहे के पास अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी। कानीबोझी गांव का रहने वाला गुलफान (6) अपने पिता फरमान के साथ चौराहे की तरफ जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा कुछ दूर तक घिसटता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे के परिवार को सूचना दी। इसके बाद उसे सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गुलफान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश कर रही है।
घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:विरोध करने पर...
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है...








































