BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश हरदी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती घायल:विधायक प्रतिनिधि ने अपने...

हरदी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती घायल:विधायक प्रतिनिधि ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल, मां बोली मेरे लिए भगवान

0
0


हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, रमपुरवा चौकी से करीब 500 मीटर पहले शाम लगभग 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घायल युवती हाईवे पर ही तड़पती रही। घायल युवती की पहचान श्वेता जायसवाल पुत्री संजय जायसवाल के रूप में हुई है। इसी दौरान नानपारा चीनी मिल के निदेशक और विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू’ अपने काफिले के साथ बहराइच की ओर जा रहे थे। सड़क पर खून से लथपथ युवती को देख उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोका। विधायक प्रतिनिधि ने बिना देर किए घायल युवती को अपने वाहन में बिठाया और खुद जिला अस्पताल बहराइच लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने युवती को भर्ती कराया और तुरंत उसका इलाज शुरू करवाया। उन्होंने पुलिस और युवती के परिवार को घटना की जानकारी भी दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।