घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहा स्थित पुरैना-निचलौल मार्ग पर सब्जी बाजार के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बदरी गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। अहिरौली गांव निवासी बदरी गौड़ पुत्र धनुखी गौड़ किसी काम से चौराहे पर आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों और लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
VRS लेकर BJP में शामिल हुए देबाशीष शर्मा, अब नगांव से...
नगांव| असम में प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव...








































