BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुरैना खंडी चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर:महिला और बच्ची समेत तीन...

पुरैना खंडी चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर:महिला और बच्ची समेत तीन लोग घायल, गोरखपुर से लौट रहे थे घर

0
4

घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौराहे पर शुक्रवार शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। महाराणा प्रताप स्कूल के पास हुए इस हादसे में एक महिला और एक छोटी बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। अहिरौली निवासी एक युवक अपनी बाइक पर महिला और छोटी बच्ची को बैठाकर गोरखपुर से दवा कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक की डिग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर भीड़ जमा हो गई थी।