BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शिवपुर में राधा-कृष्ण की निकाली गई शोभायात्रा:गाजे-बाजे के साथ बौंडी घाट पर...

शिवपुर में राधा-कृष्ण की निकाली गई शोभायात्रा:गाजे-बाजे के साथ बौंडी घाट पर सरयू नदी में हुआ विसर्जन

0
5


बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के बरदहा, नकहा, नकही, पाठकपुरवा और अलीनगर समेत कई गांवों से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवान राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर आकर्षक झांकियां सजी थीं। श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह शोभायात्रा विभिन्न चौक-चौराहों, कस्बों और गांवों से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा बौंडी घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने आरती और पूजा की। इसके बाद विधि-विधान से झांकियों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांस्टेबल नेयाज अहमद, प्रशांत सिंह, सनत कुमार सिंह और कमलेंद्र श्रीवास्तव ने सुरक्षा संभाली। उन्होंने शोभायात्रा को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया और विसर्जन संपन्न कराया। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई थीं। इसी क्रम में शुक्रवार को सामूहिक शोभायात्रा निकालकर उनका विसर्जन किया गया।