BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश परतावल की टीम ने कबड्ड़ी फाइनल में मारी बाजी:बरगदवा में 16 अंकों...

परतावल की टीम ने कबड्ड़ी फाइनल में मारी बाजी:बरगदवा में 16 अंकों से जीता मैच, इनाम में मिले 21 हजार रुपए और साइकिल

0
5

महराजगंज के नौतनवा विकासखंड के बरगदवा गांव में शुक्रवार को तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें परतावल की टीम ने 16 अंकों से जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई थी, जिसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। शुक्रवार को आठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। पहला मुकाबला कंचनपुर और काजीपीपरा के बीच हुआ, जिसमें काजीपीपरा 12 अंकों से जीती। दूसरा मैच नौआबारी और मिर्जापुर के बीच हुआ, जिसमें मिर्जापुर 8 अंकों से विजेता रही। तीसरा मैच परतावल और अड्डा बाजार के बीच खेला गया, जिसमें परतावल 13 अंकों से जीती। चौथा मैच कालिका ग्रुप नेपाल और मिर्जापुर के बीच हुआ, जिसमें मिर्जापुर 7 अंकों से विजयी रही। सेमीफाइनल मुकाबले में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसके बाद कुसमा नेपाल और परतावल की टीमों ने फाइनल मैच खेला। यह मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, जिसे परतावल की टीम ने 16 अंकों से जीत लिया। विजेता टीम को इनाम के तौर पर इक्कीस हजार रुपये नकद और एक साइकिल दी गई। प्रतियोगिता के आयोजक शिवम पांडेय और धीरज गौंड थे, जबकि मंच का संचालन विपिन रौनियार ने किया।