
बहराइच के नानपारा इलाके में एक सड़क हादसे में 35 साल के मेराज पुत्र सगीर की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक अनियंत्रित इंडिका कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मेराज अपने 30 साल के साथी मेराज पुत्र फरजंद अली के साथ शाम 6 बजे सम्मन गांव से घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही इंडिका कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को नानपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मेराज पुत्र सगीर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल मेराज पुत्र फरजंद अली का इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से मृतक के परिवार में दुख का माहौल है।
VRS लेकर BJP में शामिल हुए देबाशीष शर्मा, अब नगांव से...
नगांव| असम में प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव...








































