बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बस्ती-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खजुहा गांव के पास करीब 7:30 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बस्ती के शवगृह भेज दिया है और बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। यू-टर्न लेते समय बाइक से हुई टक्कर जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर बस्ती की तरफ से हर्रैया जा रहा था। खजुहा गांव के पास चालक ने अचानक यू-टर्न लेकर वाहन को बस्ती की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान हर्रैया की तरफ जा रहा बाइक सवार ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। ट्रेलर का पहिया बाइक और हेलमेट के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहचान के लिए बाइक के नंबर का सहारा सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और बस्ती के शवगृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक पर पंजाब का पंजीकरण नंबर दर्ज है। पुलिस इसी नंबर के आधार पर युवक की पहचान और उसके नाम-पते की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने पर परिजनों को दी जाएगी सूचना थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
जबलपुर की सड़कों पर बसों की मनमानी पर लगाम, नियम तोड़ने...
जबलपुर। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के दिशा-निर्देश और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के आदेश के तहत स्थानीय परिवहन विभाग ने शहर में व्यापक स्तर पर...








































