BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 मामलों का निपटारा:सुलह-समझौते से निपटे...

बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत में 65,724 मामलों का निपटारा:सुलह-समझौते से निपटे मामलों में 5.92 करोड़ रुपए की वसूली, परिवार कोर्ट में 51 केस निपटे

0
0

बस्ती में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अलग-अलग न्यायालयों, ग्राम न्यायालयों, तहसीलों, राजस्व न्यायालयों और कलेक्ट्रेट में कुल 65,724 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इस दौरान 5,92,39,413 रुपए की वसूली भी हुई। 14 दंपतियों ने फिर साथ रहने का लिया फैसला राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय के 51 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 14 दंपती ऐसे रहे, जिन्होंने आपसी विवाद खत्म कर फिर से साथ रहने का फैसला किया। बस्ती मंडल के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र ने इन दंपतियों को बधाई दी और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सुलह के बाद दंपतियों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया उद्घाटन राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय का निरीक्षण भी किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में 111 मामलों का निपटारा हुआ। इनमें 41,11,70,000 रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण का एक मामला और उपभोक्ता फोरम के 67 मामलों का भी निस्तारण किया गया। अलग-अलग न्यायालयों से कुल 3,186 मामलों का निपटारा हुआ, जबकि प्री-लिटिगेशन स्तर पर 62,538 मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया गया। न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक इस मौके पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने बार पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने न्यायिक कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और समय से न्यायालय पहुंचने के निर्देश दिए।उन्होंने उच्चतम न्यायालय के निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार फैसले लिखने तथा साक्ष्यों के मूल्यांकन और फैसले के निष्कर्ष पर विशेष ध्यान देने को कहा। जेल के कैदियों के हस्तशिल्प की लगी प्रदर्शनी लोक अदालत परिसर में जिला जेल के कैदियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के तहत तैयार उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।