BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप:श्रावस्ती में एफआईआर...

चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप:श्रावस्ती में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया गलत

0
0
चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप:श्रावस्ती में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया गलत

श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा की रहने वाली राजिया ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह घर में हुई चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। राजिया ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उसे थाने से भगा दिया। साथ ही दोबारा आने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। राजिया के अनुसार, 8 सितंबर की रात वह अपने मायके गई थी। इसी दौरान चोरों ने उसके घर के कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने हारमोनियम के पांच डेग, फूल के चार लोटा, दो तसला, लगभग 12 क्विंटल गेहूं, स्टेबलाइजर, पैनल और बैटरी समेत कई सामान चुराए। 9 सितंबर को घर लौटने पर महिला को चोरी का पता चला। आसपास पूछताछ करने पर कुछ लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद राजिया ने कार्रवाई के लिए नामजद शिकायत थाने में दी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई करने की बजाय उसे धमकाकर वापस भेज दिया। अब महिला ने न्याय की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही है। हालांकि, महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि थाने से भगाने की बात झूठी है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मौके की जांच की गई, लेकिन चोरी जैसी कोई घटना नहीं मिली। फिलहाल, हर पहलू पर जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।