BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सरयू का जलस्तर घटा, ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार:नदी तटबंध के बीच कीचड़,...

सरयू का जलस्तर घटा, ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार:नदी तटबंध के बीच कीचड़, संपर्क मार्ग बंद; संक्रमण फैलने की आशंका

0
0

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। नदी और तटबंध के बीच बसे गांवों के संपर्क मार्गों से पानी तो निकल गया है, पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। ऐसे में ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर आना-जाना पड़ रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही अब बाढ़ के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अभी तक एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। इससे मच्छरों का खतरा बढ़ गया है और जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संपर्क मार्गों पर सफाई और कीचड़ हटाने की मांग की है। साथ ही, प्रभावित गांवों में जल्द एंटी लार्वा का छिड़काव कराने को कहा है, ताकि बाढ़ के बाद संक्रमण और मच्छर से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।