BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में 10वें दिन भी जनहित किसान पार्टी का धरना:राष्ट्रीय अध्यक्ष छठे...

महराजगंज में 10वें दिन भी जनहित किसान पार्टी का धरना:राष्ट्रीय अध्यक्ष छठे दिन भूख हड़ताल पर, बोले- भरोसा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

0
6

जिला मुख्यालय पर जनहित किसान पार्टी का धरना प्रदर्शन सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास लगातार छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि मांगों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और स्पष्ट भरोसा नहीं मिला है। श्यामसुंदर दास ने कहा कि पार्टी लगातार लोगों की समस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठा रही है। कई दिनों से धरना और भूख हड़ताल चल रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से मांगों के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट और संतोषजनक भरोसा नहीं मिलता, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। पार्टी किसी ठोस आश्वासन के बिना आंदोलन समाप्त नहीं करेगी। स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में चिंता धरना स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की। लगातार छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे श्यामसुंदर दास के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में भी चिंता बनी हुई है। पार्टी की ओर से प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने और आंदोलन का समाधान निकालने की अपील की गई है।