BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कांवड़ लेकर विभूतिनाथ पहुंचे श्रद्धालु:कजरी तीज पर हर-हर महादेव के जयकारों से...

कांवड़ लेकर विभूतिनाथ पहुंचे श्रद्धालु:कजरी तीज पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

0
1

श्रावस्ती में कजरी तीज के मौके पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हरिहरपुररानी इलाके से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए सिरसिया के बाबा विभूतिनाथ मंदिर और दूसरे शिवालयों में पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु तो रविवार रात ही मंदिर पहुंच गए थे और कतार में लग गए थे। सोमवार सुबह भी हरिहरपुररानी और आसपास के इलाकों से महिलाएं, बच्चे और युवा कांवड़ लेकर पैदल बाबा विभूतिनाथ मंदिर आते रहे। कांवड़ियों ने पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस यात्रा के दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा। ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं देकर आगे भेजा। श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा विभूतिनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है, इसलिए वे हर साल जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।