बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र में किशुनपुर गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी सुजीत यादव युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने आराम करने के बजाय युवाओं को देश सेवा के लिए तैयार करने का फैसला किया। पिछले करीब पांच साल से वे इलाके के युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी करा रहे हैं। उनकी मेहनत से अब तक 20 से ज्यादा युवा फौज और पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। सुजीत यादव बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए अच्छे मैदान और सही मार्गदर्शन की कमी है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने माझा क्षेत्र के केवाड़ी बाग में करीब 400 मीटर का दौड़ का मैदान खुद तैयार किया है। यहां युवाओं को रोज दौड़ और शारीरिक दक्षता की ट्रेनिंग दी जाती है। सुबह होते ही केवाड़ी बाग में युवाओं का ग्रुप पहुंच जाता है। कोई दौड़ लगाता दिखता है तो कोई कसरत और शारीरिक अभ्यास करता है। रिटायर्ड फौजी सुजीत यादव युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और भर्ती की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स देते हैं। सुजीत यादव कहते हैं कि ग्रामीण युवाओं में टैलेंट और मेहनत की कोई कमी नहीं है। उन्हें बस सही मार्गदर्शन और अच्छे अभ्यास की जरूरत है। उनका मकसद है कि गरीब परिवारों के युवाओं को भी बिना किसी फीस के अच्छी ट्रेनिंग और गाइडेंस मिल सके। फौज से रिटायर होने के बाद युवाओं को फौज और पुलिस में भेजने का उनका यह काम इलाके में एक मिसाल बन गया है। उनकी प्रेरणा और ट्रेनिंग से चुने गए युवा भी दूसरों को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं।
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर...
वर्ष 2025 में प्रदर्शित हुई मोहित सूरी निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' की अपार सफलता के पश्चात, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अब एक नए प्रोजेक्ट के...







































