श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 साल की युवती ने दूसरे समुदाय के युवकों पर कांवड़ यात्रा के दौरान मारपीट, मोबाइल छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह 9:00 बजे पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर हरदत्त नगर गिरन्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार को वह जंगलदास कुट्टी से जल भरकर अन्य कांवड़ियों के साथ बहराइच के मटेरा स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे मानुडीह, दाखिला लालपुर हरीडीह निवासी मुकर्रम और पिसर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ सुजानडीह जंगल के पास मजार के सामने मिले और उसे कथित तौर पर रोक लिया। फेसबुक अकाउंट भी डिलीट युवती का कथित गंभीर आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। इसके बाद वह वहां से आगे बढ़ गई। आरोप है कि मिर्जापुर चौराहे के पास आरोपियों ने उसे दोबारा घेर लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। युवती के मुताबिक, मोबाइल से इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी डिलीट कर दिए गए। जान से मारने की धमकी दी युवती ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि इसके बाद उसे ब्लेड लेकर दौड़ाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। जान बचाने के लिए वह भीड़ के बीच पहुंच गई। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी लगातार उसका पीछा करते रहे और उसके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को भी धमकी दी। घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर...
वर्ष 2025 में प्रदर्शित हुई मोहित सूरी निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' की अपार सफलता के पश्चात, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अब एक नए प्रोजेक्ट के...







































