BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:भोर में कपाट...

बहराइच में कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़:भोर में कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए लगी कतारें, रात से पहुंचने लगे कांवड़िए

0
1


बहराइच में कजरी तीज पर्व पर सोमवार को शिवपुर ब्लॉक के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मसूदनगर वसथनवा के शिवनगर स्थित पांडवकालीन बाबा जंगली नाथ मंदिर और रामपुर धोबियाहार के महादेवा स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार रात से ही दूर-दराज के गावों से श्रद्धालु और कांवड़िए मंदिरों में पहुंचने लगे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लग गई। हाथों में गंगाजल और पूजा का सामान लिए शिवभक्त भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते दिखे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन और जलाभिषेक कराया। मेला कमेटी के अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने बताया कि बाबा जंगली नाथ का मंदिर बहुत पुराना है। यहां के बाबा जंगली नाथ स्वयंभू हैं। प्राचीन समय से ही इस जगह की धार्मिक पहचान रही है। कजरी तीज पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं।