BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिधौरा लालबोझी में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:भजन संध्या में देर रात तक...

सिधौरा लालबोझी में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:भजन संध्या में देर रात तक भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण

0
0


बहराइच जिले के नानपारा में विकास खण्ड बलहा के सिधौरा लालबोझी गांव में बुधवार रात्रि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उपलक्ष्य महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धा और उल्लास के साथ भजन संध्या का भंडारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों और गांववालों ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और भक्ति कार्यक्रम का आनंद लिया। भजन संध्या में गायक और संगीतकार विनोद गुप्ता सहित कई कलाकारों ने भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। सभी श्रद्धालुओं और गांववालों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रेम कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राम बहादुर यादव, राजेश वर्मा, राम कुमार यादव, रामादल वर्मा, विश्राम यादव, करन श्रीवास्तव,संजय वर्मा,सुमन यादव, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, अंश, संजय और शिवा सहित बड़ी संख्या में भक्त और गांववाले शामिल रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और गांववालों का धन्यवाद दिया।