राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक राजीव नयन ने युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश की वर्तमान शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, प्रतिभा और संस्कार ही राष्ट्र के भविष्य को दिशा देते हैं। युवाओं को अपने व्यक्तिगत विकास के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। राजीव नयन ने यह बात राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज और राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र महाविद्यालय में हुए ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभाव को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके युवा समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। राष्ट्र निर्माण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में किसान आदर्श कन्या महाविद्यालय में भी एक कार्यक्रम हुआ। इसमें RSS के सह-विभाग प्रचारक अजीत जी भाईसाहब ने छात्राओं से शिक्षा और करियर के साथ समाज और राष्ट्र के हित में योगदान देने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच का विकास जरूरी है। सभी कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर की गई। राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज में नेतरंजन शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि राजेंद्र प्रसाद ताराचंद्र महाविद्यालय में प्रधानाचार्य गोविंद शरण सिंह अध्यक्ष रहे। इन कार्यक्रमों में युवाओं और छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
नवी मुंबई में गणेशोत्सव के लिए 170 आर्टिफिशियल विसर्जन तालाब बनाए...
नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) गणेशोत्सव के लिए शहर भर में 170 कृत्रिम विसर्जन तालाब स्थापित करेगा, और नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल समारोहों...





































