BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पयागपुर रामलीला महोत्सव समिति में रोहित शुक्ला अध्यक्ष, विनय मिश्रा:चुने गए; 10...

पयागपुर रामलीला महोत्सव समिति में रोहित शुक्ला अध्यक्ष, विनय मिश्रा:चुने गए; 10 अक्टूबर से शुरू होगा महोत्सव, 21 को भरतमिलाप

0
3


पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित रामलीला ग्राउंड में श्री नवयुवक रामलीला महोत्सव की समिति की बैठक हुई। इस बैठक में महोत्सव के आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से रोहित शुक्ला को अध्यक्ष और विनय मिश्रा को महामंत्री चुना गया। समिति के गठन के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में आनंद बिहारी शुक्ला को मुख्य सलाहकार बनाया गया। संरक्षक मंडल में गुलाब सिंह, श्याम जी मिश्रा, माधव राज शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, राधेश्याम शर्मा, मनोज सोनी, ओम प्रकाश मिश्रा, आनंद मिश्रा, मंदीप माहेश्वरी, मालिक राम शर्मा और पंकज कनेरा को शामिल किया गया है। हरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष शुक्ला, विष्णु मित्तल, अशुमान मिश्रा और पवन मिश्रा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूरज शर्मा को प्रबंधक, दानेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, राहुल सोनी को संयोजक और राज कुमार वैश्य को पात्र निर्देशक बनाया गया है। मंच संचालन की जिम्मेदारी रमेश तिवारी, धर्मराज शर्मा और चंदन शर्मा को दी गई है। गोविंद बिहारी शुक्ला व्यास की भूमिका निभाएंगे। मयूर माहेश्वरी, चंदन त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह प्रबंधक होंगे। विशाल कश्यप और दिलीप राठौर को सह संयोजक, आलोक शुक्ला को प्रवक्ता तथा दिलीप पाण्डेय, सौरभ शुक्ला और योगेश शुक्ला को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुगुनू कश्यप और शीतल द्विवेदी साज-सज्जा की व्यवस्था देखेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर को होगा। 20 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को भरतमिलाप एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए मंच, साज-सज्जा और पात्रों की प्रस्तुति समेत अन्य व्यवस्थाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामलीला महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देगा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।