BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग करंजाकला तिराहे पर गोलीकांड का खुलासा, पांच आरोपी हिरासत में…

करंजाकला तिराहे पर गोलीकांड का खुलासा, पांच आरोपी हिरासत में…

0
0

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर 9 सितंबर को दो युवकों को गोली लगने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में घायल विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया था।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। संयुक्त टीमों ने घटनास्थल से मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: UP: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण: जिला जज की अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी, स्टे पर फैसला सुरक्षित; इस तारीख को अगली सुनवाई

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आ गई थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश घायल हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.