BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 अस्पताल...

मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 अस्पताल सील, संचालकों में मचा हड़कंप

0
8

मुजफ्फरनगर: जिले में कथित फर्जी अस्पतालों और झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। CMO डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर ACMO डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कई संचालक शटर बंद कर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों के संचालकों में खलबली मची हुई है।

Also Read: ‘ससुरालवालों को बाधा नहीं बनने दूंगा…’, आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कहा- दोबारा मिले पार्टी में काम करने का मौका

बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, जहां नियमों और निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान चार अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की।

Also Read: UP: रायबरेली में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल समेत CHC-PHC में व्यवस्थाएं दुरुस्त

वहीं स्थानीय स्तर पर सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ इलाकों में झोलाछाप और कथित फर्जी अस्पतालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। यही वजह है कि कार्रवाई के बावजूद कुछ सील किए गए अस्पताल कथित तौर पर कुछ दिनों बाद दोबारा खुल जाते हैं।

जिले में फर्जी अस्पतालों की भरमार होने के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को लेकर अब सवाल यह है कि क्या सील किए गए अस्पतालों पर आगे भी निगरानी जारी रहेगी या फिर कुछ दिनों बाद दोबारा शटर खुल जाएंगे?

BYTE — डॉ. महक सिंह, ACMO मुजफ्फरनगर

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )