श्रावस्ती के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के भया पुरवा गांव में कृषि विभाग ने ‘आत्मा योजना’ के तहत किसानों को खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर खेती को ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को अच्छी फसल पैदा करने, बेहतर खेती के तरीके, फसलों की देखभाल और खेती में नई तकनीक का इस्तेमाल करने के बारे में पूरी जानकारी दी। किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का फायदा उठाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी अपनी समस्याएं भी बताईं। इस पर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जरूरी सुझाव दिए। ‘आत्मा योजना’ के जरिए किसानों को जानकारी और ट्रेनिंग देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।
श्रावस्ती में औचक निरीक्षण में डॉक्टर गैरहाजिर:सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण, कार्रवाई...
श्रावस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय और सीएचसी लक्ष्मनपुर का औचक निरीक्षण...





































