BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने निखिल कुमार को बनाया जिलाध्यक्ष:महराजगंज में संगठन...

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने निखिल कुमार को बनाया जिलाध्यक्ष:महराजगंज में संगठन की गतिविधियों को गति देंगे, सिसवा कस्बे के हैं निवासी

0
0

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए महराजगंज जिले की कमान निखिल कुमार को सौंपी है। उन्हें जिले का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की ओर से जारी परिचय पत्र में निखिल कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। निखिल कुमार सिसवा नगरपालिका के वार्ड नंबर-13, मेन मार्केट के रहने वाले हैं। उनके अध्यक्ष बनने से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में संगठन और मजबूत होगा। साथ ही, सामाजिक और धार्मिक कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का रजिस्टर्ड ऑफिस लखनऊ के गोमती नगर में है। इसका केंद्रीय ऑफिस नई दिल्ली के पहाड़गंज में है। परिषद का सीएसआर और नीति आयोग से संबंधित रजिस्ट्रेशन भी है। निखिल कुमार को जिला अध्यक्ष बनाने के बाद स्थानीय स्तर पर संगठन के काम तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है। नए जिला अध्यक्ष निखिल कुमार ने कहा कि वे संगठन की दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के नियमों और लक्ष्यों के हिसाब से जिले में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सामाजिक कामों को मजबूत किया जाएगा।