श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक 10 साल के बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। मनवरिया भोजा निवासी हियात अली ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे वसीम को रास्ते के विवाद में पीटा गया है। उन्होंने पुलिस पर हमलावर को नाबालिग बताकर बचाने का भी आरोप लगाया है। हियात अली के मुताबिक, सौखत के घर के सामने से जाने वाले रास्ते को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। शाम करीब सात बजे जब वसीम उस रास्ते से जा रहा था, तब सौफूला ने उसे गाली दी। विरोध करने पर सौफूला ने ईंट और डंडे से वसीम पर हमला कर दिया। इस हमले में वसीम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हियात अली का दावा है कि सौफूला बालिग है, लेकिन पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस सौफूला को नाबालिग बताकर बचा रही है। इस मामले पर हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि सौफूला नाबालिग है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच की पुष्टि होने के बाद FIR दर्ज की जाएगी।
श्रावस्ती में बच्चे की पिटाई,पुलिस पर नाबालिग को बचाने काआरोप:पिता का दावा- हमलावर बालिग; पुलिस बोली- जांच के बाद दर्ज करेंगे FIR