
बहराइच के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को बौंडी ग्राम पंचायत के शेखनपुरवा में एक ही दिन में दो पशुओं को शिकार बनाए जाने से ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के एक कुत्ते को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। वहीं शाम को एक बकरी पर भी हमला हुआ। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगचिन्हों को देखा। टीम ने ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो सप्ताह पहले इसी इलाके में एक बछिया को भी तेंदुए ने शिकार बनाया था। वन विभाग के दरोगा बृजेश वर्मा ने बताया कि कुत्ते के शिकार के बाद मिले पगचिन्हों के आधार पर तेंदुए के होने की आशंका है। हालांकि, बकरी के पिछले हिस्से को खाए जाने के कारण यह हमला तेंदुए के हमले से अलग लग रहा है। सियार या कुत्तों के हमले की भी आशंका है। क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने पर विचार किया जा रहा है। उधर, ग्रामीण तेंदुए के होने को लेकर डरे हुए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।
टीबी मुक्त गांवों के प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि सम्मानित:गौर ब्लॉक में...
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक में टीबी मुक्त गांवों के ग्राम प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस...






































