BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नहर में कूदी महिला की छात्रों ने बचाई जान:महराजगंज में दो छात्रों...

नहर में कूदी महिला की छात्रों ने बचाई जान:महराजगंज में दो छात्रों जान जोखिम में डाली, प्रधानाचार्य बोले- मानवता की मिसाल पेश की

0
3

महराजगंज के निचलौल-सिसवा मार्ग पर शुक्रवार को नारायणी नहर में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के दो छात्रों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी। दोनों ने महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। घटना नारायणी नहर के सात पांच पुल के पास हुई। बताया गया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा गांव की करीब 30 वर्षीय महिला किसी वजह से पुल पर पहुंची और नहर में कूद गई। सूझबूझ दिखाकर महिला को निकाला बाहर महिला को नहर में डूबते देख वहां से गुजर रहे छात्र कृष्णा गुप्ता और सद्दाम हुसैन ने तुरंत मदद के लिए छलांग लगा दी। कृष्णा गुप्ता सेखुई और सद्दाम हुसैन कोहड़वल के रहने वाले हैं। दोनों छात्रों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए महिला को पानी से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रधानाचार्य बोले- छात्रों ने मानवता की मिसाल पेश की घटना की जानकारी मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर प्रवीण पुलिंथनाथ को हुई तो उन्होंने दोनों छात्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने साहस के साथ मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस कार्य से दूसरे छात्रों को भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों को विद्यालय की असेंबली में सम्मानित करने की घोषणा की है। क्षेत्र में भी दोनों छात्रों के साहस की सराहना हो रही है। पुलिस बोली- घटना की जानकारी जुटा रहे कोठीभार थाने के एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की उन्हें किसी ने सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।