परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के टोला बेलहिया में बरसात का पानी बस्ती में घुस गया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल निकासी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में स्थित पोखरी पूरी तरह भर गई है। नालियों की सफाई न होने से बरसात का पानी सीधे मोहल्ले में घुस गया। बेलहिया टोले के लगभग 50 घरों के लोग मुश्किल से घर से बाहर निकल पा रहे हैं। वे केवल जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलते हैं, बाकी समय घरों में ही रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पूरी बस्ती में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्राम विकास अधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के मासूम अंसारी, संजय विश्वकर्मा, सोहनलाल, रक्षा गुप्ता, मोमीन, मजीबुल्लाह, इंद्रमन, वीरेंद्र और आलमीन समेत कई लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
नेवरिया में सड़क नहीं, बारिश में तालाब बनी सड़क:ग्रामीणों को आने-जाने...
श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड के नेवरिया गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर...







































