BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवाबगंज के गांवों में जलभराव-कूड़े से मच्छरों का प्रकोप:फागिंग न होने से...

नवाबगंज के गांवों में जलभराव-कूड़े से मच्छरों का प्रकोप:फागिंग न होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, ग्रामीण परेशान

0
2


नवाबगंज विकासखंड के रामनगर सेमरा और आसपास के गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जगह-जगह जलभराव और कूड़े के ढेर के कारण मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। ढोड़े गांव, बक्शी गांव रोड, नवाबगंज, हरिहरपुर, धोबाही और चौगड़वा जैसे इलाकों में लोग मच्छरों से परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में बुखार समेत कई संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग और दवाओं का छिड़काव जरूरी है, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक ठीक से फागिंग नहीं कराई है। इससे ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। फागिंग और दवा छिड़काव की जिम्मेदारी पंचायत विभाग की है, जबकि दवाएं स्वास्थ्य विभाग देता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर जरूरी दवाएं करीब एक हफ्ते पहले भेज दी गई थीं।