महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहिया बड़का शीतलापुर गांव में रविवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। खाना बनाते समय अचानक लगी इस आग से परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से परिवार की खुशियां छिन गईं। नंदकिशोर गौड़ की बेटी रूबी सुबह करीब पांच बजे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा कपड़ा, चारपाई, तीन साइकिल, चारा मशीन और खाने का सामान समेत ज्यादातर चीजें जल चुकी थीं। इस आग से परिवार की शादी की तैयारियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। रूबी की शादी 9 दिसंबर को कोठीभार थाना क्षेत्र के पंडित बरवा गांव में तय है। शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान भी आग में जल गया। नंदकिशोर पिछले सात महीने से लुधियाना में रह रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर लेखपाल अनिल ने मौके पर जांच की। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।
पुरानी रंजिश में युवक को पीटा:श्यामदेउरवां में बिट्टू यादव और उसके...
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के लखीमा कस्बा टोला निवासी ओमप्रकाश ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।...








































