बस्ती में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम 7:30 बजे पैड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 52 वर्षीय कमरुद्दीन उर्फ कमलाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर कमरुद्दीन उर्फ कमलाकांत पैड़ा खरहरा गांव के रहने वाले थे। वह रविवार को बाइक से बस्ती से अपने घर लौट रहे थे। पैड़ा चौराहे के पास रुधौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि घायल को ब्रेन डेड अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फरार कार चालक की तलाश प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पायकपुर की शुभम का MBBS में दाखिला:गांव में बंटे लड्डू; सुपर-30...
बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र के पायकपुर ग्राम पंचायत के मरवटिया गांव निवासी हेमराज की बेटी शुभम ने एमबीबीएस में दाखिला हासिल किया है।...








































