कजरी तीज के अवसर पर जबदहा बाबा कुटी में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा विभूतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु कांवड़ और विभिन्न वाहनों से रवाना हुए। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यह कार्यक्रम रात 9 बजे तक चला। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा गया। मिंटू यादव ने बताया कि कजरी तीज आस्था और भक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण से सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है। मिंटू यादव ने बाबा विभूतिनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की शुभ यात्रा की कामना की। इस दौरान विक्रम यादव, मनोज कुमार, ध्यानू यादव, भग्गन यादव, रिंकू यादव, राहुल पाठक, सचिन पाठक, गिरजेश कुमार पाठक और राजेश कुमार पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
पायकपुर की शुभम का MBBS में दाखिला:गांव में बंटे लड्डू; सुपर-30...
बस्ती के दुबौलिया विकास क्षेत्र के पायकपुर ग्राम पंचायत के मरवटिया गांव निवासी हेमराज की बेटी शुभम ने एमबीबीएस में दाखिला हासिल किया है।...








































