कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी खुर्द गांव में एक शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर की दानपेटी से पैसे चुराने वाला आरोपी पकड़े जाने के डर से पास के शौचालय की टंकी में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। यह घटना तब सामने आई जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दानपेटी का ताला टूटा हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। पुजारी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शक के आधार पर आसपास तलाश शुरू की। मंदिर से कुछ ही दूरी पर बने शौचालय की टंकी के भीतर एक व्यक्ति छिपा हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीण राजेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को टंकी से बाहर निकालने के बाद उससे पूछताछ की गई। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा था। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था और सवालों का कोई साफ जवाब नहीं दे पा रहा था। घटना के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी (112) की टीम को ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंप दिया।
कजरी तीज मेले में कांवरिया वेश में रहेंगी महिला सिपाही:पयागपुर में...
बहराइच के पयागपुर में स्थित पांडव कालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में दो दिवसीय कजरी तीज मेला लगेगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के...








































