महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा कस्बे और आसपास के गांवों मधुबन, जमुनहिया, पंडितावलपुर, मंगरेपुर में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व खुशी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला व्रत रखा। भोर में स्नान कर 16 श्रृंगार के बाद महिलाएं पूजा की थाली लेकर शिव मंदिरों में पहुंचीं। मंदिरों में भगवान शिव और माता पार्वती की खास पूजा की गई। महिलाओं ने तीज की कथा सुनी और अखंड सुहाग की कामना की। मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल तृतीया को माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पाया था। इसलिए इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य मिलता है। लेहरा कस्बे के शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से महिलाओं की काफी भीड़ रही। बाजार में भी दिनभर मेहंदी, मिठाई और फूल-मालाओं की दुकानों पर रौनक रही। व्रत के बाद शाम को महिलाओं ने फलाहार किया।
स्कूल में हिंदी दिवस पर विविध आयोजन:छात्रों ने भाषण, कविता और...
परतावल में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कई तरह के शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनका मकसद छात्रों को हिंदी...








































