BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने...

मिर्जापुर: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

0
0

मिर्जापुर

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नेशनल हाईवे 135 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के पास नेशनल हाईवे 135 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में चाचा और भतीजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 135 पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24