
हरैया सतघरवा: शिवपुरा-लालपुर मार्ग पर हेगहा पहाड़ी नाले के पश्चिमी छोर पर ईंटों से लदी एक ट्राली पलट गई। इस घटना के कारण मार्ग पर लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शी राहगीरों, जिनमें ओमप्रकाश, राधा देवी, सूरज, छेदी लाल और कमला प्रसाद शामिल थे, ने बताया कि ट्राली का पहिया अचानक निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ललिया थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पलटी हुई ट्राली और ट्रैक्टर को हटवाकर मार्ग पर यातायात को सामान्य कराया।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...
















































